यूट्यूबर निकोकाडो अवोकाडो ने 113kg वजन घटाकर मिसाल पेश की

NIKOCADO AVOCADO

NIKOCADO AVOCADO: निकोकाडो अवोकाडो जिनका असली नाम निकोलस पेरी है, यूट्यूब पर भोजन के वीडियो के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका कंटेंट अक्सर विस्तृत भोजन और दर्शकों के साथ बातचीत पर केंद्रित होता है, जिसने उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर प्रसिद्धि दिलाई। निकोकाडो अवोकाडो फिलहाल अपना वजन घटाने के लिए सुर्खियाँ बटोर रहें हैं। बता दें कि उन्होंने सफलतापूर्वक 113 किलोग्राम (लगभग 250 पाउंड) वजन घटाया है।

NIKOCADO AVOCADO
NIKOCADO AVOCADO

उन्होंने “टू स्टेप्स अहेड” नामक एक वीडियो में पांडा का मुखौटा पहने यूट्यूब पर इसका खुलासा किया। उन्होंने दर्शकों से कहा, “मैं हमेशा दो कदम आगे रहता हूँ। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सामाजिक प्रयोग रहा है। यह चिंता का विषय है, लेकिन आकर्षक भी है। बता दें कि  कुछ समय पहले वो अपने पति और साथ में विडिओ बनाने वाले orlin home से अलगाव को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।

NIKOCADO AVOCADO
NIKOCADO AVOCADO and ORLIN HOME( HUSBAND)

NIKOCADO AVOCADO: सुर्खियों में रहते हैं यूट्यूबर

उनकी वजन घटाने की यात्रा में आहार में बदलाव, व्यायाम, और चिकित्सा मार्गदर्शन का संयोजन शामिल था। यह परिवर्तन उनके स्वास्थ्य और भलाई को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रसिद्ध यूट्यूबर इससे पहले अपनी वीडियोज़, स्वास्थ्य और अपने पति orlin home के साथ अलगाव को लेकर भी सुर्खियों में रहें हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज