Home देश कुछ ही देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, फ्यूल भरना शुरू, सफलता के...

कुछ ही देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, फ्यूल भरना शुरू, सफलता के लिए हरिद्वार में विशेष पूजा- अर्चना

0
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 के लॉन्च होने के लिए कुछ ही समय बचा हुआ है। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह लॉन्च किया जाएगा। LVM3- M4 रॉकेट के जरिए इस स्पेस में भेजा जाएगा। चंद्रयान के सफल लॉन्चिंग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग पर सब की निगाहें

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग से 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद हो रही है। चंद्रयान-3 के तीन लैंडर और रोवर लगभग 40 दिन बाद चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। यह माना जा रहा है कि 23 या 23 अगस्त को ये चांद की सतह पर उतरेंगे.

इसके बाद 14 दिन तक ये चाँद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। ये चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेंगे। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है।

Chandrayaan-3 लॉन्च होते ही भारत बनाएगा इतिहास

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च होते ही भारत एक नया इतिहास बनाएगा। 14 जुलाई को इतिहास के पन्नों में शामिल हो जाएगा। इसके साथ ही भारत देश अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 की सफलता पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं तो अक्षय कुमार सहित कई अभिनेताओं ने इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की है। हर कोई चाहता है कि भारत एक नया इतिहास बनाए।

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए हरिद्वार में विशेष पूजा- अर्चना

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए उत्तराखंड मे पूजा- अर्चना की जा रही है। पहले ऋषिकेश में गंगा आरती का आयोजन इसकी सफलता के लिए हुआ। वहीं हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने विशेष पूजा की।

ये भी पढ़ें…

उत्तराखंड कांग्रेस की खींचतान पहुंची दिल्ली दरबार, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ बैठक जारी

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

 

Exit mobile version