HomeLatest Newsबंगाल-असम के चुनावी रुझानों से UTTARAKHAND में उत्साह, BJP मना रही जीत...

बंगाल-असम के चुनावी रुझानों से UTTARAKHAND में उत्साह, BJP मना रही जीत का जश्न

BJP UTTARAKHAND: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की 4 मई 2026 को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों ने उत्तराखंड के राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है।

खासतौर पर बंगाल और असम में BHARATIYA JANATA PARTY के पक्ष में आते रुझानों के बाद देहरादून से लेकर रामनगर और उत्तरकाशी तक कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ प्रदेशभर में ‘विजय उत्सव’ जैसा माहौल बन गया है।

BJP UTTARAKHAND का बंगाली अंदाज में स्वागत, ‘झालमुड़ी’ के साथ जश्न

राजधानी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में सुबह से ही जश्न का माहौल बना रहा। रुझानों में बढ़त मिलते ही BJP UTTARAKHAND की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री PUSHKAR SINGH DHAMI का ‘बंगाली स्टाइल’ में स्वागत किया।

इस दौरान BJP UTTARAKHAND कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाते हुए खुशी जाहिर की और ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच गीत-संगीत पर झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री NARENDRA MODI के नेतृत्व और सुशासन पर जनता की मुहर बताया।

BJP UTTARAKHAND का रामनगर में जश्न

रामनगर में भाजपा विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में BJP UTTARAKHAND कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी साझा की गई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हो रहा है।

उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में जश्न

उत्तरकाशी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने नैटवाड़ बाजार में BJP UTTARAKHAND कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि NARENDRA MODI के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है।

BJP UTTARAKHAND
BJP UTTARAKHAND

इसके् अलावा पिथौरागढ़ में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी और प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा के नेतृत्व में BJP UTTARAKHAND कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि “गंगोत्री से गंगा तट तक भाजपा की जीत का शंखनाद हो चुका है।” इसे राष्ट्रवाद और जनविश्वास की जीत बताया गया।

उत्तराखंड के नेताओं की सक्रिय भूमिका

बंगाल चुनाव में भाजपा की बढ़त को उत्तराखंड के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री PUSHKAR SINGH DHAMI और कैबिनेट मंत्री DHAN SINGH RAWAT ने वहां कई जनसभाएं और रैलियां की थीं। BJP UTTARAKHAND कार्यकर्ताओं का मानना है कि उत्तराखंड के नेताओं की सक्रिय भागीदारी का असर भी इन रुझानों में देखने को मिल रहा है।

5 राज्यों के चुनाव नतीजे 2026

4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ट्रेंड्स और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों में तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है।

READ MORE:

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और दिनभर अपडेट आते रहे। आयोग के अनुसार, सभी आंकड़े रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सीधे काउंटिंग सेंटर्स से अपलोड किए जा रहे हैं, जबकि अंतिम नतीजे फॉर्म-20 के जरिए जारी होंगे। पश्चिम बंगाल की एक सीट फलता पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है।

रुझान और नतीजे 

  • पश्चिम बंगाल में BHARATIYA JANATA PARTY ने बड़ी बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में भाजपा करीब 190 से अधिक सीटों पर आगे या जीत की स्थिति में दिख रही है, जबकि ALL INDIA TRINAMOOL CONGRESS लगभग 87-88 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
  • तमिलनाडु में अभिनेता VIJAY की पार्टी TAMILAGA VETTRI KAZHAGAM (TVK) ने सबसे बड़ा उलटफेर किया है। रुझानों के अनुसार TVK करीब 109 सीटों के आसपास पहुंच गई है।
  • असम में NATIONAL DEMOCRATIC ALLIANCE की अगुवाई में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। BHARATIYA JANATA PARTY 67 से 80+ सीटों के बीच बढ़त बनाए हुए है, जबकि INDIAN NATIONAL CONGRESS करीब 20 सीटों के आसपास नजर आ रही है।
BJP UTTARAKHAND
BJP UTTARAKHAND
  • केरल में UNITED DEMOCRATIC FRONT (UDF) मजबूत बढ़त के साथ सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रहा है। रुझानों के अनुसार UDF करीब 90+ सीटों पर आगे है, जबकि LEFT DEMOCRATIC FRONT (LDF) 30-40 सीटों के बीच सिमटता दिख रहा है।
  • पुदुचेरी में ALL INDIA N.R. CONGRESS (AINRC) के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में है। मुख्यमंत्री N. RANGASWAMY अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और गठबंधन बहुमत के करीब पहुंचता दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई BJP UTTARAKHAND से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular