Breaking News: BJP ने बदले कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष, जानें किसे कहाँ मिला पद?

0
203
BJP
BJP

आने वाले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। बीजेपी ने आगामी चुनाव को देखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। पार्टी ने जिन राज्यों में पार्टी अध्यक्षों को बदला है, उनमें तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य शामिल है।

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा (BJP) अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े:
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखण्ड का बासमती चावल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जारी किया बयान

भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

BJP

पिछले साल ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं सुनील जाखड़

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चौधरी सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पिछले साल ही सुनील जाखड़, कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है और उनकी हिन्दू वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com