बेटे के लिए बाघ से भिड़ गई मां, महिला की शक्ति देख बाघ को भागना पड़ा

0
262

नैनीताल ब्यूरो- रामनगर में घास लेने गई एक महिला और उस के बेटे पर घात लगा कर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने भी अपनी सूझबूझ और शक्ति के साथ बाघ को जवाब दिया। जिसके बाद हार कर बाघ को जंगल की ओर भागना पड़ा। बाघ के इस हमले में महिला घायल जरूर हुई है। लेकिन महिला और उसका बेटा दोनों ही सुरक्षित है।

bagh ka hamla

रामनगर के कोटा रेंज क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे के साथ मवेशी को चराने के लिए पास के जंगल में गई थी। लेकिन अचानक बाघ ने उस महिला पर हमला कर दिया। बाघ के हमला करते समय महिला का बच्चा भी वहीं था। लेकिन बाघ के हमले से महिला घबराई नहीं और महिला ने पूरी हिम्मत के साथ बाघ का प्रतिरोध किया। बाघ के साथ भिड़ते ही महिला ने जोर- जोर से शोर मचाना भी शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने भी शोर मचा दिया। महिला की ताकत देखकर बाघ मां और बेटे को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से महिला की जांघ और कमर पर घाव हो गये हैं घायल हालात में महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चारधाम पर आधारित पहली बॉलीवुड फिल्म का वन मंत्री सुबोध ने किया शुभारंभ

यहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। क्षेत्र के वन विभाग रेंजर रमेश ध्यानी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। इस हमले के बाद क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वन विभाग के प्रावधान को देखते हुए महिला को उचित मुआवजा दिया जायेगा।