HomeLatest Newsसीएम धामी ने बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का किया निरीक्षण, शारदा रिवर...

सीएम धामी ने बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का किया निरीक्षण, शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का भी किया शिलान्यास

BANBASA DRY PORT: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा लगभग ₹500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में बेहद सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।

BANBASA DRY PORT
BANBASA DRY PORT

BANBASA DRY PORT: पर्यावरणीय मंजूरी और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधारोपण और भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएँ पूरी की जा चुकी हैं। इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लगभग 84 एकड़ वन भूमि को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी थी, जिसके बाद परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल अवसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का माध्यम बनेगी।

BANBASA DRY PORT
BANBASA DRY PORT

शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास भी किया

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा निरीक्षण के बाद शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट बनने से माता पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालु आसपास के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भी अवलोकन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार दर्शन के साथ पर्यटन की अवधारणा को साकार करने के लिए सुविधाओं का विकास कर रही है।

ये भी पढ़िए-

CM DHAMI IN US NAGAR
CM DHAMI IN US NAGAR

सीएम धामी ने ऊधम सिंह नगर में कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular