हल्द्वानी को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान- जल्द तैयार होगा यहां भारत का पहला एस्ट्रो पार्क

0
261
Astro Park in Haldwani

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर को विश्व पटल पर नई पहचान मिलने जा रही है। बता दें कि शहर में अब भारत का पहला एस्ट्रो पार्क (Astro Park in Haldwani) विकसित किया जा रहा है। जहां अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े तमाम रहस्यों की जानकारी मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति मिल चुकी है। इस पार्क के बन जाने पर कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी को एक नई पहचान मिलेगी।

आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज) मनोरा पीक भीमताल में स्थित है। इसी के अधीन अब हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क विकसित करने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना की लागत 100 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के लिए जिला प्रशासन की मदद से भूमि चिन्हित (Astro Park in Haldwani) का काम चल रहा है। जल्द ही 15 एकड़ की भूमि चयनित कर इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़े:
Rudrapur News
रुद्रपुर में भिड़े नाबालिगों के गुट, फायरिंग में एक घायल

Astro Park in Haldwani: ये होगा एस्ट्रो पार्क का आकर्षण

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मांड में चलने वाली हर तरह की गतिविधियों का प्रदर्शन एस्ट्रो पार्क (Astro Park in Haldwani) में किया जाएगा। इसे देखने के लिए देश व दुनिया के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और विज्ञानी भी पहुचेंगे। इसके अलावा इस पार्क में खगोल विज्ञानियों की टीम भी रहेगी।

यह भी पढ़े:
Uttarakhand Weather
मौसम विभाग का बड़ा अपडेट- उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

एरीज में देश की सबसे बड़ी दूरबीन भी स्थित है। वहां के डाटा को इसी पार्क में प्रोसेस कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। एस्ट्रो पार्क (Astro Park in Haldwani) के नोडल अधिकारी डा. अमित जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। वहीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान व प्रोद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में एस्ट्रो पार्क हल्द्वानी में बन रहा है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com