Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही, कई स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

Uttarakhand Weather: अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और देहरादून जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की आशंका है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश के साथ भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बिजली चमकने और ओलावृष्टि हो सकती है। उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआत
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। 26 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

