HomeEntertainmentबॉर्डर 2 में हुई अहान शेट्टी की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी...

बॉर्डर 2 में हुई अहान शेट्टी की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

AHAN SHETTY: 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सफलता आज भी हर किसी के दिल में ताजा है, और अब ‘बॉर्डर 2’ धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘बॉर्डर’ में सनी देओल और सुनील शेट्टी की दमदार अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था, वहीं ‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट में भी बड़े नाम जुड़े हैं। इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

AHAN SHETTY
AHAN SHETTY

AHAN SHETTY की भी फिल्म में एंट्री

अब इनके अलावा इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिस तरह सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर’ में देशभक्ति का परचम लहराया था, अब उनके बेटे अहान उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। अहान शेट्टी इस फिल्म में एक जांबाज़ फौजी के रूप में नजर आने वाले हैं, जो दुश्मनों से देश की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

AHAN SHETTY
AHAN SHETTY

इस खबर को सनी देओल और अहान शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है, (देखें विडिओ) जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इसके साथ ही एक छोटा टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें ‘बॉर्डर’ के कुछ यादगार दृश्य दिखाए गए हैं। टीजर में सुनील शेट्टी की बहादुरी की झलक देखने को मिलती है, जो ‘बॉर्डर’ में दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाई दिए थे। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन जेपी दत्ता, जो ‘बॉर्डर’ के निर्देशक भी थे, उनकी बेटी निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढिए- “तो इसलिए हुआ था नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक”, तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा का विवादास्पद बयान

KONDA SUREKHA
KONDA SUREKHA

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular