HomeEntertainment"तो इसलिए हुआ था नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक", तेलंगाना की...

“तो इसलिए हुआ था नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक”, तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा का विवादास्पद बयान

KONDA SUREKHA: तेलुगु फिल्म उद्योग के लोकप्रिय जोड़े, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक ने पहले ही मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब, तेलंगाना की मंत्री, कोंडा सुरेखा के विवादित बयान ने इस मुद्दे को एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना दिया है। मंत्री के अनुसार इन दोनों का तलाक बीआरएस अध्यक्ष केटी रामाराव के दखल के कारण हुआ था। आरोप है  केटी रामाराव ने नागार्जुन अक्किनेनी के एन-कन्वेंशन सेंटर को बचाने के बदले में सामंथा को उन्हें सौंपने की मांग की थी।

KONDA SUREKHA

KONDA SUREKHA को सामंथा ने लगाई फटकार

मंत्री का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वे कह रही हैं, “केटीआर को हीरोइनों का शोषण करने की आदत है। कई एक्ट्रेसेस को ड्रग्स की आदत लगा दी। उन दोनों के फोन टैप किए थे।”  कोंडा सुरेखा के इन आरोपों पर सामंथा और नागा चैतन्य दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर मंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते और एक सफल करियर बनाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने मंत्री से अपील की कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और लोगों की निजता का सम्मान करना चाहिए।

KONDA SUREKHA
KONDA SUREKHA

नागा चैतन्य और नागार्जुन भी भड़के

नागा चैतन्य ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका तलाक आपसी सहमति से हुआ था। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना दुखद है। नागा चैतन्य के पिता और अभिनेता नागार्जुन ने भी कोंडा सुरेखा के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा करार देते हुए मंत्री से अपने बयान वापस लेने की मांग की है।

KONDA SUREKHA
KONDA SUREKHA

साउथ सिनेमा स्टार भी उतरे समर्थन में

इस विवाद पर दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई प्रमुख कलाकारों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है।  अल्लू अर्जुन, नानी और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकारों ने सार्वजनिक रूप से इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की निजी जिंदगी को राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह से घसीटना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उनकी गरिमा पर भी सीधा हमला है।

KONDA SUREKHA
KONDA SUREKHA

KONDA SUREKHA ने लिया अपना बयान वापस 

बाद में, कांग्रेस की मंत्री कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा के तलाक पर दिया गया अपना बयान वापस ले लिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके कहने का मतलब यह नहीं था कि उन्होंने सामंथा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी। उनका कहना था कि उन्होंने तो बस महिलाओं के अपमान को लेकर सवाल उठाया था। मंत्री कोंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले में सफाई दी है।

KONDA SUREKHA

केटीआर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा

इस मामले में केटीआर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा। केटीआर से नोटिस मिलने के कुछ घंटों बाद ही कोंडा ने अपना बयान वापस ले लिया। केटीआर ने मंत्री से मांग की थी कि वह अपना बयान वापस लें और 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे लीगल एक्शन लेंगे और मानहानि का केस दायर करेंगे।

ये भी पढिए- जापान में रिलीज से पहले जवान फिल्म का नया प्रोमो जारी, इस दिन जापान में रिलीज होगी फिल्म

JAWAN
JAWAN

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular