Home देश Aam Aadmi Party पर BJP ने लगाया शिक्षा घोटाले का आरोप

Aam Aadmi Party पर BJP ने लगाया शिक्षा घोटाले का आरोप

0

Aam Aadmi Party अब शिक्षा घोटाले में फंसी

नई दिल्ली: Aam Aadmi Party अभी शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर फंसी पड़ी है। सीबीआई की जांच के दौरान Aam Aadmi Party को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार पर एक और आरोप लगा दिया है। भाजपा के द्वारा आरोप लगाया गया है कि Aam Aadmi Party ने दिल्ली में शिक्षा घोटाला किया है।

Aam Aadmi Party

“केजरीवाल को बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं”

भाजपा ने इस बात का दावा किया है कि जो केजरीवाल है उन्हें बच्चों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जो टेंडर है उसमे गाइलाइन का पालन नहीं हुआ है। क्लासरूम बनाए 2400 गए हैं, लेकिन दिखाए 7180 से ज्यादा गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बात की जानकारी सीवीसी की रिपोर्ट के हवाले से दी है, जिसके बात पार्टी ने आप पर हमला बोला।

रिपोर्ट से मिली घोटाले की जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के मंत्री गौरव भाटिया के द्वारा कहा गया कि Aam Aadmi Party ने अपने घोषणापत्र में इस बात का वादा किया था कि दिल्ली में नए 500 स्कूल बनाए जायेंगे। लेकिन नए स्कूल का निर्माण नहीं किया गया। उनके द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है कि अतिरिक्त क्लासरूम तो बनेंगे लेकिन और नए स्कूल का निर्माण नहीं होगा।

निर्माण में खर्चा 50-90 फीसदी तक बढ़ा कर दिखाया गया

गौरव भाटिया ने इस बात का भी दावा किया है कि निर्माण में जो खर्चा आया है, उसे 50-90 फीसदी तक बढ़ा कर दिखाया गया है। CPWD के नियम है उनकी अनदेखी की गई है,इसमें मुनाफे का ध्यान दिया गया है ताकि कुछ लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सके। सीवीसी की जांच रिपोर्ट सामने आई है वो काफी गंभीर है, जिससे इस बात का पता चल रहा है कि सरकार द्वारा घोटाला किया गया है।

गंभीर भ्रष्टाचार का मामला आया सामने

अब भारतीय जनता पार्टी ने Aam Aadmi Party से इस बात बात का जवाब माँगा है कि जो टेंडर की कीमत है वो जरूरत से ज्यादा क्यों बढ़ाई गई है? टेंडर से ज्यादा खर्चा कैसे आया ? वही आदेश गुप्ता जो कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष है उनके द्वारा कहा गया कि जो कुछ भी होता है, उसमे टेंडर की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जांच करने की जरुरत है। क्योंकि यह गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े : Dr. B. R. Ambedkar की मूर्ति खंडित करने पर खूनी संघर्ष, 4 गंभीर; 2 Police कर्मी भी चोटिल

https://devbhoominews.com/dr-b-r-ambedkar-ki-murti-khandit/

Exit mobile version