नींद की झपकी, तेज रफ्तार…आगे चल रहे वाहन में घुस गई कार, 7 लोगों की मौके पर मौत

0
166

इस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वैगनआर आगे चल रहे वाहन में घुसी, सात लोगों की मौत,  दो लोग बाल-बाल बचे और गंभीर घायल

मथुरा/नई दिल्ली, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नैहझील इलाके में यमुना एक्सप्रसवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक और भीषण हादसा हो गया। बता दें कि यमुनो एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 68 के पास आगरा से नोएडा जा रही एक वैगनआर कार आगे अपने आगे वाले वाहन से भीषण तरीके से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है जबकि हादसे की सूचना के बाद पहुुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

expressway hadsa

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग शादी में शरीक होने के बाद वापस नोएडा आ रहे थे। हादसे का शिकार हुई वैगनआर कार में लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, लल्लू की पत्नी छुटकी, गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, संजय के पुत्र धीरज और कृष सवार थे। यह परिवार मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाला है। परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह नोएडा वापस वक्त करीब पांच बजे यह कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार और उसके बाद हुई भीषण टक्कर से वाहन में मौजूद सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग बाल-बाल बच गए और गंभीर घायल हुए हैं।

yogi shok

hadsa 000

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। जबकि गंभीर घायल श्रीगोपाल और हर्ष को पुलिस अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।