HomeLatest NewsTEHRI FOOD POISONING: शादी की दावत बनी मुसीबत, फूड पॉइजनिंग से 35...

TEHRI FOOD POISONING: शादी की दावत बनी मुसीबत, फूड पॉइजनिंग से 35 से अधिक लोग बीमार

TEHRI FOOD POISONING: उत्तराखंड से बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सुनने में ये आ रहा है कि टिहरी जनपद में एक शादी की दावत मेहमानों के लिए परेशानी का कारण बन गई।

चंबा ब्लॉक के ढरसाल गांव में 13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथौल स्थित होटल गणपति पैलेस में आयोजित विवाह कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 35 से ज्यादा लोग FOOD POISONING की चपेट में आ गए। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बताई जा रही हैं।

TEHRI FOOD POISONING:मेहंदी रात के बाद बिगड़ी तबीयत

ग्राम प्रधान बुद्धि प्रसाद के मुताबिक 13 अप्रैल को मेहंदी कार्यक्रम के बाद जैसे ही लोगों ने खाना खाया और पानी पिया, थोड़ी ही देर में कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। धीरे-धीरे हालत और बिगड़ती चली गई और एक के बाद एक मेहमानों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

बुधवार को 20 मरीजों को भर्ती कराया गया, जबकि गुरुवार को 15 और लोगों को जिला अस्पताल बौराड़ी में दाखिल किया गया। कुछ मरीजों का उपचार चंबा सीएचसी में भी चल रहा है।

दूषित पानी और खाने की गुणवत्ता पर सवाल

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के अनुसार शुरुआती जांच में दूषित पानी को FOOD POISONING की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि गोलगप्पे और चाउमीन खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

FOOD POISONING
TEHRI FOOD POISONING

डॉ. राय ने जानकारी दी कि जिन मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ, उनमें से 15 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि करीब 20 लोगों का इलाज अभी जारी है। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

READ MORE: 

जानिए FOOD POISONING के बारे में और बढ़ाइए जानकारी 

FOOD POISONING एक ऐसी समस्या है जो खराब, दूषित या जहरीला खाना खाने या पेय पदार्थ पीने की वजह से होती है। इसे मेडिकल भाषा में फूडबोर्न इलनेस भी कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में खाना बनाते या स्टोर करते समय होने वाली लापरवाही की वजह से उसमें बैक्टीरिया, वायरस या अन्य परजीवी पनप जाते हैं, जो शरीर में जाकर संक्रमण पैदा करते हैं।

FOOD POISONING के लक्षणों की बात करें तो ये इस बात पर निर्भर करते हैं कि संक्रमण किस स्रोत से हुआ है। आमतौर पर खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही इसके लक्षण दिखने लगते हैं, लेकिन कभी-कभी इसमें कुछ दिन भी लग सकते हैं। सबसे सामान्य लक्षणों में जी मिचलाना, उल्टी होना और पेट में तेज मरोड़ या दर्द होना शामिल है।

FOOD POISONING से बचने और देखभाल के तरीके 

इसके अलावा दस्त, हल्का बुखार, कमजोरी और सिरदर्द महसूस होना भी इसके संकेत हैं। अगर शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी हो जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है।

  • फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए साफ-सफाई और सही तरीके से भोजन का भंडारण करना सबसे जरूरी है।
  • सबसे पहले, खाना बनाने या खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।
  • रसोई के बर्तनों और चॉपिंग बोर्ड को भी हमेशा साफ रखें।
  • कच्चे मांस और सब्जियों को अलग-अलग रखना चाहिए ताकि एक के कीटाणु दूसरे में न फैलें।
  • खाना पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूरी तरह पक जाए, क्योंकि सही तापमान पर पकने से भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।
  • बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतना भी आवश्यक है। सड़क किनारे बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों या ऐसी जगहों से खाने से बचें जहाँ साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाता हो।
FOOD POISONING
FOOD POISONING
  • बचा हुआ खाना अगर फ्रिज में रखना हो, तो उसे ज्यादा देर तक बाहर न छोड़ें और दोबारा गर्म करते समय उसे अच्छी तरह उबालें या गर्म करें।
  • एक्सपायरी डेट निकल चुके पैकेट बंद सामान का इस्तेमाल कभी न करें।
  • अगर किसी को फूड पॉइजनिंग हो जाए, तो सबसे पहले शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • ओआरएस का घोल, नारियल पानी या सादा पानी थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहना चाहिए।
  • हल्का और सुपाच्य भोजन जैसे खिचड़ी या केला खाना फायदेमंद होता है।
  • हालांकि, अगर लक्षण गंभीर हों, जैसे लगातार उल्टी होना, मल में खून आना या बहुत तेज बुखार, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular