HARIDWAR MURDER SUICIDE CASE: हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र की वसंत कुंज कॉलोनी से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई। यहां एक ई-रिक्शा चालक ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी पत्नी की सरिया और डंडे से पीटकर निर्मम हत्या कर दी, फिर खुद छत पर लगे एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार सुबह हुआ, जब पड़ोसियों को घर में किसी भी तरह की हलचल न होने पर शक हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।

HARIDWAR MURDER SUICIDE CASE: घरेलू विवाद बना मौत की वजह
पुलिस ने जब छत के रास्ते घर में प्रवेश किया तो एक व्यक्ति को फांसी पर लटका पाया गया। नीचे कमरे में बेड पर महिला का खून से लथपथ शव मिला, जिसके सिर पर डंडे और सरिया से वार किए गए थे।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घर की तलाशी ली और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान पति ऋषि और पत्नी वर्षा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने बताया कि घर में कोई लूटपाट या जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले हैं। यह पूरी तरह से घरेलू झगड़े का मामला लग रहा है, जिसमें पति ने पहले पत्नी को मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

एयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

