HomeLatest Newsएयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सैन फ्रांसिस्को से...

एयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी

AIR INDIA FLIGHT: एयर इंडिया की फ्लाइट AI180, जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, मंगलवार तड़के तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक दी गई। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान ने निर्धारित समय पर रात 12:45 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की थी। यह विमान रात 2:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन बाएं इंजन में खराबी आने के कारण उड़ान को रोक दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह करीब 5:20 बजे फ्लाइट के कैप्टन ने अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों से विमान खाली करवाया।

AIR INDIA FLIGHT
AIR INDIA FLIGHT

AIR INDIA FLIGHT: बाएं इंजन में थी तकनीकी खराबी

फ्लाइट के रुकने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद तकनीकी स्टाफ को विमान के बाएं इंजन की जांच करते हुए देखा गया। एक वायरल वीडियो में विमान को टैर्मैक पर खड़ा दिखाया गया है, जहां टेक्निकल टीम इंजन में आई खराबी का मूल्यांकन कर रही थी। एयर इंडिया ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है।

AIR INDIA FLIGHT
AIR INDIA FLIGHT

यह घटना इसलिए और भी गंभीर हो गई है क्योंकि ठीक पांच दिन पहले यानी 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें पायलट और क्रू समेत कुल 242 लोगों में से 241 की जान चली गई थी। इस दुर्घटना के बाद एयर इंडिया की सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रियाओं को लेकर पहले से ही सवाल खड़े हो रहे थे, और अब कोलकाता की यह घटना इन शंकाओं को और बढ़ा रही है।

AIR INDIA FLIGHT
AIR INDIA FLIGHT

पिछले दो दिनों में एयर इंडिया की तीन फ्लाइट्स में तकनीकी खराबियों के मामले सामने आने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।  इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को भी एयर इंडिया की दो और फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याएं आईं। पहली, दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट AI-9695 थी, जिसे उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर वापस लौटना पड़ा। दूसरी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 को उड़ान भरने के 90 मिनट बाद इंजन में खराबी आने के कारण हांगकांग एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। इन लगातार आई घटनाओं ने एयर इंडिया की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढिए-

BOEING DREAMLINER
BOEING DREAMLINER

बोइंग ड्रीमलाइनर फिर विवादों में, तीन फ्लाइट्स में सामने आई तकनीकी खराबी की घटनाएं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular