HomeLatest Newsरुद्रप्रयाग में सड़क पर उतरा हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी के चलते हुई आपातकालीन...

रुद्रप्रयाग में सड़क पर उतरा हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी के चलते हुई आपातकालीन लैंडिंग

HELICOPTER EMERGENCY LANDING: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण बड़ासू हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा के लिए सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरकर धाम की ओर जा रहा था। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर सड़क से टकरा गया, जिससे सड़क किनारे खड़ा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बड़ी राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। पायलट को केवल मामूली चोटें आई हैं।

HELICOPTER EMERGENCY LANDING
HELICOPTER EMERGENCY LANDING

तकनीकी खराबी के चलते हुई HELICOPTER EMERGENCY LANDING

यह हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का था और उसमें सवार लोग केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या आने के बाद पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आसपास की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बड़ासू हाईवे को आपात लैंडिंग के लिए चुना। लैंडिंग के समय सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने तुरंत हेलीकॉप्टर को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी।

HELICOPTER EMERGENCY LANDING
HELICOPTER EMERGENCY LANDING

इस मामले को उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गंभीरता से लिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। DGCA की टीम जल्द ही घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच करेगी। इस घटना ने एक बार फिर चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश पहले से दिए जा चुके हैं और इस घटना के बाद उन्हें और सख्ती से लागू किया जाएगा।

ये भी पढिए-

CM REVIEW MEETING
CM REVIEW MEETING

सीएम धामी ने कुमाऊं मंडल की योजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और विकास को दी प्राथमिकता

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular