HomeLatest Newsगंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं...

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

GANGA DUSSEHRA 2025: हरिद्वार में आज गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां गंगा के धरती पर अवतरण के इस पावन अवसर पर हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं और राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया था। इसी कारण गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और विधिपूर्वक स्नान कर मां गंगा की पूजा की।

GANGA DUSSEHRA 2025
GANGA DUSSEHRA 2025

GANGA DUSSEHRA 2025: क्या है इस पर्व का महत्व

पंडितों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान मौन रहकर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को दस प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है, जिनमें चार शारीरिक, तीन मानसिक और तीन वाचिक दोष शामिल होते हैं। ज्योतिषाचार्य मनोज त्रिपाठी ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन स्नान, दान, व्रत, जप और तप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार गंगा दशहरा पर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि के साथ हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई दशकों बाद बना है। इन योगों में गंगा स्नान करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है।

GANGA DUSSEHRA 2025
GANGA DUSSEHRA 2025

हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और खुफिया एजेंसियां भी निगरानी में जुटी हुई हैं। जल पुलिस को हर की पैड़ी और अन्य घाटों पर तैनात किया गया है। देर रात से ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा शहर में नजर आया।

GANGA DUSSEHRA 2025
GANGA DUSSEHRA 2025

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड सहित सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोग गंगा में डुबकी लगाने के बाद पूजा कर मां गंगा से पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना कर रहे थे। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी। हरिद्वार पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

ये  भी पढिए-

GANGA DUSSEHRA 2025
GANGA DUSSEHRA 2025

गंगा दशहरा 2025, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular