HomeLatest Newsपीएम मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ, 11 हजार से...

पीएम मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ, 11 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024: उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में खेलों का शुभारंभ करेंगे। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों की 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। देशभर के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 11,340 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। इनमें मेजबान राज्य उत्तराखंड से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, लक्षद्वीप से केवल दो खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। खेलों में 3674 पदक दांव पर हैं, जिनमें 1120 स्वर्ण, 1120 रजत और 1434 कांस्य पदक शामिल हैं।

UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024
UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024

UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024:राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इनमें बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य, ऋषिकेश-हरिद्वार शारदा कॉरिडोर और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे जैसी योजनाएं शामिल हैं। शाम छह बजे पीएम ने राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एथलीट परेड और मशाल सौंपने जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, शिवपुरी और नई टिहरी सहित सात शहरों में किया जा रहा है। मुख्य आयोजन देहरादून में होगा।

UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024
UTTARAKHAND NATIONAL GAMES 2024

शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के आसपास दो किलोमीटर का क्षेत्र नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। समारोह में प्रसिद्ध गायक जुबीन नौटियाल, पवनदीप राजन और पांडवाज ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा चार हजार से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक परंपराओं की झलक पेश करेंगे।

ये भी पढिए-

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION
UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, उमेश कुमार की भी होगी कोर्ट में पेशी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular