HomeLatest Newsमौनी अमावस्या 2025 के लिए प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन...

मौनी अमावस्या 2025 के लिए प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने की कड़ी तैयारी

MOUNI AMAVASYA 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कल यानि बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या के महास्नान के लिए श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक करीब 16.64 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, और अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन यह संख्या 10 करोड़ से अधिक हो सकती है। प्रयागराज प्रशासन ने इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 12 किलोमीटर तक फैले 44 घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इन घाटों पर तैनात अधिकारियों की निगरानी के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।

MOUNI AMAVASYA 2025
MOUNI AMAVASYA 2025

MOUNI AMAVASYA 2025 के लिए प्रशासन की कड़ी तैयारी

संगम तट पर अर्द्धसैनिक बलों, जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संगम तट पर अतिरिक्त फोर्स और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके अलावा प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करें ताकि शहर में जाम की समस्या से बचा जा सके। श्रद्धालुओं के लिए संगम तक पैदल आने के अतिरिक्त रास्ते भी खोले गए हैं।

ये भी पढ़िए-

MAHAKUMBH 2025

महाकुंभ में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, आज राजनाथ सिंह लगाएंगे आस्था की डुबकी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular