HomeLatest Newsमहाकुंभ 2025 में अमित शाह ने किया स्नान, सीएम योगी और बाबा...

महाकुंभ 2025 में अमित शाह ने किया स्नान, सीएम योगी और बाबा रामदेव भी रहे साथ

AMIT SHAH IN MAHAKUMBH 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। मंत्रोच्चार के बीच शाह ने लगभग 10 मिनट तक संगम में स्नान किया, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास भी किया।

AMIT SHAH IN MAHAKUMBH 202
AMIT SHAH IN MAHAKUMBH 202

AMIT SHAH IN MAHAKUMBH 2025: जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे

बता दें कि शाह का विमान सुबह 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, वे बीएसएफ हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे और फिर अरैल घाट से स्टीमर द्वारा वीआईपी घाट पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। स्नान के पश्चात, अमित शाह ने अक्षयवट का दर्शन किया और स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में भोजन ग्रहण किया। उनके साथ उनके पुत्र जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।(AMIT SHAH IN MAHAKUMBH 2025)

ये भी पढिए-

महाकुंभ में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, आज राजनाथ सिंह लगाएंगे आस्था की डुबकी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular