JK ARMY TRUCK ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेना का एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एसके पायीन इलाके में हुआ, जहां ट्रक अचानक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। हादसे की खबर मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। यह घटना सड़क पर फिसलन के कारण हुई।

JK ARMY TRUCK ACCIDENT: घायलों का इलाज जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रक में कई जवान सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की स्थिति नाजुक है, और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा केवल फिसलन की वजह से हुआ या इसमें कोई और कारण भी शामिल है।(JK ARMY TRUCK ACCIDENT)

24 दिसंबर को पुंछ जिले में सेना की वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई थी
यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटना हुई है। इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ था, जब सेना की वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 18 जवान सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई थी। वैन में सवार सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। सेना के मुताबिक, उस समय काफिले में कुल छह गाड़ियां थीं, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। लेकिन इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे वैन खाई में गिर गई। (JK ARMY TRUCK ACCIDENT)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

