HomeLatest Newsपंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, पूरे देश ने नम आँखों से...

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, पूरे देश ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

MANMOHAN SINGH: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी मौजूद थीं। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य और कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर रखकर निगमबोध घाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार की सभी रस्में राजकीय सम्मान के साथ पूरी की गईं।
MANMOHAN SINGH
MANMOHAN SINGH

MANMOHAN SINGH की अंतिम यात्रा

अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी के नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेता भी निगमबोध घाट पहुंचे और डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। आज सुबह डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9:30 बजे उनके घर से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां से अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी भी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

ये भी पढिए-

MANMOHAN SINGH
MANMOHAN SINGH

आज होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा हुई शुरू

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular