Homeताज़ाबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 6 विकेट...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन

IND vs AUS BOXING DAY TEST:ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। यह मैच मेलबर्न के MCG (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल के अंत तक ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस 8 रन पर नाबाद हैं। दोनों की कोशिश है कि वे अपनी टीम को और मजबूत स्थिति में ले जाएं।
IND vs AUS BOXING DAY TEST
IND vs AUS BOXING DAY TEST

IND vs AUS BOXING DAY TEST में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत की। युवा ओपनर सैम कोंस्टास और अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 116 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी की। कोंस्टास ने 60 रन बनाए और ख्वाजा ने 57 रन की पारी खेली। इसने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत शुरुआत दिलाई।

ये भी पढिए-

IND vs AUS BOXING DAY TEST
IND vs AUS BOXING DAY TEST

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, टीम में 2 बड़े बदलाव

इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 31 रन का योगदान दिया। हालांकि, मिचेल मार्श 4 रन पर और ट्रैविस हेड बिना कोई रन बनाये आउट हो गए। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा, लेकिन दूसरे सेशन में खेल थोड़ा मिलाजुला हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और कुछ विकेट हासिल किए। दिन के आखिरी सेशन में भारत ने और विकेट लिए, भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments