HomeLatest Newsपूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, कर्नाटक में तीन दिन का...

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, कर्नाटक में तीन दिन का राजकीय शोक

S M KRISHNA: भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके एसएम कृष्णा का सोमवार देर रात 2:30 बजे निधन हो गया। 92 वर्षीय कृष्णा ने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कर्नाटक सरकार ने एसएम कृष्णा के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए कृष्णा का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गृहनगर मद्दुर ले जाया जाएगा।

S M KRISHNA
S M KRISHNA

कौन थे S M KRISHNA?

एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली गांव में हुआ था। शिक्षा के प्रति गहरी रुचि रखने वाले कृष्णा ने अमेरिका के दक्षिणी मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी और जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल की। वे फुलब्राइट स्कॉलर थे और पढ़ाई के बाद भारत लौटकर कर्नाटक और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। कृष्णा का राजनीतिक जीवन करीब पांच दशकों तक फैला रहा। वे 1971 से 2014 तक लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। 1999 में, कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद वे मुख्यमंत्री बने।

S M KRISHNA
S M KRISHNA

इसके अलावा, उन्होंने विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। 1989 से 1993 तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। कांग्रेस में करीब 50 साल बिताने के बाद मार्च 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। उनका यह कदम राज्य और देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढिए-

DELHI ELECTION AAP CANDIDATE
DELHI ELECTION AAP CANDIDATE

आप ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अवध ओझा को सिसोदिया की सीट

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular