HomeLatest Newsआप ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अवध ओझा को...

आप ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अवध ओझा को सिसोदिया की सीट

DELHI ELECTION AAP CANDIDATE: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी बैठक हुई, जिसमें 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में कई नेताओं के टिकट कटे हैं और कुछ की सीटों में बदलाव किया गया है। मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राखी बिड़ला मादीपुर से मैदान में उतरेंगी। हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
DELHI ELECTION AAP CANDIDATE
DELHI ELECTION AAP CANDIDATE

DELHI ELECTION AAP CANDIDATE: ये हैं दूसरी लिस्ट के उम्मीदवार

नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी, पटेल नगर से परवेश रतन, मादीपुर से राखी बिड़ला, जनकपुरी से प्रवीन कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलनकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान शामिल हैं।

DELHI ELECTION AAP CANDIDATE
DELHI ELECTION AAP CANDIDATE

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी 2025 में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग जनवरी में चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है, और भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। AAP ने पहले 21 नवंबर को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस से आए 6 लोग शामिल थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने शानदार जीत हासिल की थी, जिसमें पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को केवल 8 सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

ये भी पढिए-

AWADH OJHA JOINED AAP
AWADH OJHA JOINED AAP

अवध ओझा का राजनीतिक सफर शुरू, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular