DELHI CM ATISHI: आज शाम 4:30 बजे राजभवन में आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जहां उन्हें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शपथ दिलाएंगे। 43 साल की आतिशी दिल्ली की 9वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं और सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी कालकाजी सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री का खिताब अरविंद केजरीवाल के पास था। केजरीवाल जब 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब वे 45 साल के थे।

DELHI CM ATISHI: AAP के 5 अन्य विधायक भी शपथ लेंगे
बता दें कि 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार किया और आतिशी की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी। आज आतिशी के साथ AAP के 5 अन्य विधायक – गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें से मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे, जबकि बाकी नेता पहले केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री थे।(DELHI CM ATISHI)
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

