HomeCrimeकोलकाता में डॉक्टरों ने किया हड़ताल खत्म करने से इनकार, बोले- बातचीत...

कोलकाता में डॉक्टरों ने किया हड़ताल खत्म करने से इनकार, बोले- बातचीत से संतुष्ट नहीं

KOLKATA RAPE MURDER CASE: कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच दूसरी बार बातचीत हुई, जिसमें डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ ढाई घंटे तक चर्चा की। हालांकि, यह बैठक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।

KOLKATA RAPE MURDER CASE
KOLKATA RAPE MURDER CASE

KOLKATA RAPE MURDER CASE: राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

डॉक्टरों ने सरकार से हुई बातचीत से असंतोष जताते हुए अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बैठक की लिखित कार्यवाही उपलब्ध कराने से इनकार कर रही है। इससे पहले, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी कुछ मांगें मान ली थीं और पुलिस कमिश्नर को भी हटा दिया था। लेकिन डॉक्टर राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। डॉक्टरों ने अपनी मांगों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव को ईमेल लिखकर एक और बैठक की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें बुलाया गया था। हालांकि, बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकला।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular