KYC Update समय पर न कराने का असर सीधे आपके बैंक खाते पर पड़ सकता है, क्योंकि ऐसे खातों में बैंक लेनदेन पर रोक लगा सकते हैं। कई लोग बैंक के SMS और ईमेल को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर अचानक पता चलता है कि खाते से पैसा निकल ही नहीं रहा।
बैंक KYC और री-KYC क्या है?
KYC का मतलब है “नो योर कस्टमर”, यानी अपने ग्राहक को पहचानना। खाता खोलते समय बैंक आपकी पहचान और पते के दस्तावेज लेकर यह प्रक्रिया पूरी करता है। लेकिन यह सिर्फ एक बार का काम नहीं है। रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों को समय समय पर ग्राहकों की जानकारी दोबारा जांचनी होती है, जिसे री-KYC या पीरियोडिक KYC कहा जाता है।
यह अंतराल ग्राहक की जोखिम श्रेणी पर निर्भर करता है। आमतौर पर हाई रिस्क ग्राहकों के लिए हर 2 साल, मीडियम रिस्क के लिए हर 8 साल और लो रिस्क ग्राहकों के लिए हर 10 साल में यह जरूरी होता है।
KYC न कराने पर खाते पर क्या असर पड़ता है?
KYC Update न होने पर ऐसे लगती है रोक बैंक सीधे खाता बंद नहीं करते, बल्कि चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हैं। पहले ग्राहक को नोटिस और रिमाइंडर भेजे जाते हैं। अगर इसके बाद भी KYC Update नहीं होता, तो बैंक खाते पर आंशिक रोक (पार्शियल फ्रीज) लगा सकता है। इसमें खाते में पैसा आता रहता है, लेकिन पैसा निकालने या ट्रांसफर करने पर रोक लग जाती है।
इसके कुछ महीने बाद भी KYC पूरा न होने पर खाते में पैसा आना और जाना, दोनों बंद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में खाता लगभग निष्क्रिय हो जाता है। इसका असर UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और ऑटो डेबिट वाली EMI या SIP पर भी पड़ सकता है। नया लोन, क्रेडिट कार्ड या निवेश से जुड़ी सेवाएं लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
RBI के नए नियमों से क्या राहत मिली?
RBI ने जून 2025 में KYC नियमों में बदलाव कर ग्राहकों को कुछ राहत दी थी। लो रिस्क ग्राहकों को KYC की नियत तारीख से एक साल या 30 जून 2026 तक, जो भी बाद में हो, लेनदेन जारी रखने की छूट दी गई।
1 जनवरी 2026 से बैंकों के लिए यह जरूरी कर दिया गया है कि वे कोई भी सख्त कदम उठाने से पहले ग्राहकों को कई रिमाइंडर भेजें, जिनमें कम से कम एक चिट्ठी के जरिए हो। अगर आपकी जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो बैंक मित्र यानी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए भी सेल्फ डिक्लेरेशन देकर KYC Update कराया जा सकता है।

KYC अपडेट करने के आसान तरीके
KYC Update का सबसे आसान तरीका अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप है। कई बैंक यहीं से सेल्फ डिक्लेरेशन या दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा देते हैं। आधार OTP, डिजीलॉकर या वीडियो KYC (V-CIP) के जरिए भी यह काम घर बैठे हो सकता है। वीडियो KYC में बैंक अधिकारी वीडियो कॉल पर आपकी पहचान की पुष्टि करता है।
अगर ऑनलाइन सुविधा नहीं है, तो अपने मूल दस्तावेज लेकर बैंक की किसी भी शाखा में जाएं। RBI के नए नियमों के मुताबिक, इसके लिए सिर्फ होम ब्रांच जाना जरूरी नहीं है। ध्यान रखें कि बैंक कभी फोन या लिंक भेजकर OTP, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता। KYC के नाम पर आने वाले ऐसे कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. KYC Update न कराने पर क्या खाता बंद हो जाता है?
तुरंत बंद नहीं होता। पहले नोटिस आते हैं, फिर निकासी पर रोक लगती है और लंबे समय तक KYC Update न होने पर पूरा लेनदेन रुक सकता है।
2. क्या फ्रीज खाते में पैसा आ सकता है?
आंशिक रोक की स्थिति में पैसा आता रहता है, लेकिन निकाला नहीं जा सकता। पूरी रोक लगने पर पैसा आना भी बंद हो सकता है।
3. क्या KYC Update घर बैठे हो सकता है?
हां, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, आधार OTP या वीडियो KYC के जरिए यह काम घर बैठे किया जा सकता है।
4. जानकारी में बदलाव न हो तो क्या करना होगा?
ऐसी स्थिति में आमतौर पर सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन देकर KYC Update हो जाता है, जो ऐप, शाखा या बैंक मित्र के जरिए दिया जा सकता है।
5. KYC Update से जुड़े आधिकारिक नियम कहां देखें?
KYC Update से जुड़े सभी आधिकारिक नियम और सर्कुलर रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी गूगल और विभिन्न वेबसाइट/समाचार माध्यमों से ली गई है। सटीकता की गारंटी नहीं है।
आगे और समाचार पढ़े:
बैंक खाते की सुरक्षा के लिए जरूरी: बंद हो चुका पुराना मोबाइल नंबर पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है बैंक खाता; तुरंत चेक करें ये सेटिंग्स
पुराने खाते का पैसा ढूंढें: पुराने बैंक खाते की डीटेल्स भूल गए हैं? Unclaimed Bank Deposit ऐसे ढूँढ सकते है
फ्रॉड से बचने के तरीके: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, OTP और UPI फ्रॉड से बचने के आसान तरीके, जो हर यूजर को पता होने चाहिए
कर्नाटक MLC चुनाव: BJP के नेतृत्व वाले NDA ने जीतीं सभी 4 सीटें, डीके शिवकुमार को बड़ा झटका
क्या होता है GMP और IPO में निवेश से पहले इस पर कितना भरोसा करें?
India Weighs US-Style Frontier AI Safeguards As Government Prepares New Law

