30 साल के नर हाथी का संदिग्ध हालात में मिला शव, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान

0
340
devbhoomi

ऋषिकेश, ब्यूरो। आपसी संघर्ष के बाद एक 30 वर्षीय हाथी की मौत हो गई। आज बुधवार को राजाजी पार्क के कुनाउं रेंज में गश्त के दौरान कंपाटमेंट 14 में वन विभाग के कर्मचारियों को संदिग्ध हालत में एक नर हाथी का शव दिखा। हाथी के शव के आस-पास कुछ ऐसे निशान भी हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो हाथियों में आपसी संघर्ष होने के बाद एक की मौत हुई है। रेंजर अनिल पैन्यूली ने बताया कि राजाजी पार्क के कुनाउं रेंज में करीब 30 साल का एक नर हाथी मरा हुआ मिला।

devbhoomi

हाथियों के आपसी संघर्ष के भी शव के आस-पास निशान मिले हैं। साथ ही उन्‍होंने बताया कि हाथी के शरीर पर कई जख्म के निशान भी मिले हैं। हाथी के सभी दांत और अन्य अंगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः यह संघर्ष एक दिन पहले हुआ है। रेंजर अनिल ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को हाथी के मौत की सूचना दे दी गई है। मुख्यालय से चिकित्सकों का दल हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए बुलाया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पार्क के ही में ही जंगल में दफनाया जाएगा। हाथियों के संघर्ष के बाद मौत की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं। सालभर में एक मौसम ऐसा आता है जब हाथियों इस तरह के संघर्ष होते हैं।