PM मोदी से लेकर CM धामी तक, देश भर में जोश से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..

0
237
15 August celebration
15 August celebration

Uttarakhand Devbhoomi Desk: आज प्रदेश से लेकर देश तक हर जगह 77वां स्वतंत्रता दिवस (15 August celebration) धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह सुरक्षा बल तैनात हैं। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया।

अपने उसी पुराने अंदाज में वो फिर से विपक्ष और देश के दुश्मनों पर जमकर बोले।

उन्होंने ये भी दावा किया कि वे अगली बार फिर से प्रधानमंत्री (15 August celebration) बनने जा रहे हैं।  आज उन्होंने 90 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई अहम मुद्दों का जिक्र किया जिसमें मणिपुर हिंसा का जिक्र भी किया। मोदी ने कहा कि देश मणिपुर के साथ है।15 August celebration

मोदी ने कहा, ‘मणिपुर के लोगों ने कुछ दिनों से शांति बनाए रखी है। शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी।

15 August celebration: उत्तराखंड में 15 अगस्त

उत्तराखंड में भी आज मुख्यमंत्री धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं (15 August celebration) दी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों, वीर वीरागंनाओं, राज्य आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा, सैनिक परंपरा वाले वीरभूमि उत्तराखंड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर व वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। वो जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करके उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। यूसीसी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।15 August celebration

आम लोगों की सोच यूसीसी पर सकारात्मक है। उत्तराखंड का ड्राफ्ट (15 August celebration) अन्य राज्यों को भी पसंद आएगा। 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प है। सरकार ने औद्योगिक नीतियों में संशोधन कर निवेश प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है। दिसंबर महीने में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com