विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पक्ष विपक्ष के बीच हुई नोकझोंक

0
138

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन। आज सदन में सरकार द्वारा पेश किया जाएगा अनुपूरक बजट। बता दें कि अनुपूरक बजट लगभग 1500 करोड़ के करीब हो सकता है। साथ ही सदन में देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भी समाप्त करने का बिल पेश होगा।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन 8 विधेयक किए जाएंगे पेश

सदन के दूसरे दिन में आज कुल 8 विधेयक पेश किए जाएंगे। ये विधेयक होंगे

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन निरसन विधेयक

उत्तराखंड पंचायती राज द्वितीय संशोधन विधेयक 2021

आम्रपाली विश्वविद्यालय विधेयक 2021

उत्तराखंड नजूल भूमि प्रबंधन व्यवस्थापन एवं निस्तारण विधेयक 2021

सोसायटी रजिस्ट्रीकरण उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2021

उत्तराखंड लोक सेवा संशोधन विधेयक 2021

उत्तराखंड सिविल विधि संशोधन विधेयक 2021

उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडली, विकास एवं विनियमन पुनर्जीवित विधेयक 2021

सदन के दूसरे दिन में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और प्रीतम सिंह ने सरकार से राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर सवाल पुछा। सरकार ने बेरोजगारी दर को रोकने को लेकर क्या कार्ययोजना तैयार की है। इस सवाल पर कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री हरक सिंह रावत ने जवाब देते हुए कहा कि लगभग 7 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है और राज्य में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या साढ़े 8 लाख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल में सरकार ने राज्य में लोगों को विभागीय योजनाओं के जरिये स्वरोजगार से जोड़ा है। इस पर प्रीतम सिंह ने कहा सरकार ने 2020 में 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी आज सरकार 2021 में 7 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कह रही है। सरकार द्वारा सदन में पेश किए जा रहे रोजगार के आंकड़ो पर विपक्ष ने सरकार पर आंकड़ों को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया। जिससे सदन में पक्ष विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। वहीं कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने जनहित को देखते हुए नियम 310 में चर्चा की मांग की है लेकिन पीठ ने इसे नियम 58 में स्वीकार किया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews