HomeLatest Newsजीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा से एक...

जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा से एक आरोपी पकड़ा गया

ZEESHAN SIDDIQUE को बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ हफ्ते बाद मिली धमकी

यह धमकी जीशान सिद्दीकी को उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ हफ्ते बाद मिली है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की इसी महीने की शुरुआत में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने इस हत्या के मामले में सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर रही है। खासकर जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

ZEESHAN SIDDIQUE
ZEESHAN SIDDIQUE

ZEESHAN SIDDIQUE की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल को निलंबित

एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने सिद्दीकी की हत्या के पीछे सलमान खान के साथ उसकी घनिष्ठ मित्रता को कारण बताया। इस घटना के बाद जीशान सिद्दीकी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन फिर भी उन्हें धमकी मिली। जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि वह क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल से गायब पाया गया। बता दें कि जीशान सिद्दीकी हाल ही में 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हुए हैं।

ये भी पढिए-

ZEESHAN SIDDIQUE
ZEESHAN SIDDIQUE

NCP-अजित गुट में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान, बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार घोषित

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular