मामूली कहासुनी के बाद किराना स्टोर के बाहर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

0
193

रुद्रपुर, ब्यूरो। सनसनीखेज अपराधों के लिए सुर्खियों में रहने वाले तराई क्षेत्र में एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी में बाइक में सवार होकर आए दो सवार युवकों ने गदरपुर के बहरा वजीर गांव में एक किराना स्टोर पर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। गोली लगने के बाद उसके शरीर से खून बहने लगा और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गई। गोली लगने से मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक युवक के घर में कोहराम मचा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक चार भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।

yuvak ki goli

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर इलाके के बहरा वजीर गांव में जसवीर सिंह (30) पुत्र गुरबख्श सिंह एक किराना स्टोर के बाहर स्टोर स्वामी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। दोनों युवकों की जसवीर सिंह के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी आगे बढ़ गयी कि बाइक सवार एक युवक ने जसवीर सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे घायल होकर जसवीर सिंह नीचे गिर गया। इसके कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। इस दुःखद घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। कुछ समय पूर्व उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस ने मृतक के साथ दुकान में आए उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की छानबीन के साथ इलाके में सनसनी फैल गई। इसके साथ ही इलाके में गोली चलने के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्ट्या मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।