Youtuber Bobby Kataria के घर पर दून पुलिस ने कुर्की का नोटिस किया चस्पा

0
260
Youtuber Bobby Kataria
Youtuber Bobby Kataria

Uttarakhand News : Youtuber Bobby Kataria के गुरुग्राम घर पर दून पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। Bobby Kataria पर बीच सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने का आरोप हैं। यह माना जा रहा है कि वह पुलिस के सामने पेश नहीं होता है तो Bobby Kataria के घर की कुर्की भी हो सकती है।

एक महीने में ही बड़ी कार्रवाई

Youtuber Bobby Kataria
Youtuber Bobby Kataria

Youtuber Bobby Kataria का 10 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह देहरादून में कैंट कोतवाली क्षेत्र के किमाड़ी रोड पर ट्रैफिक रोका शराब पी रहा था। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने उस पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इतनी तेजी से काम किया कि एक माह में ही 10 सितंबर को देहरादून कोर्ट से Youtuber Bobby Kataria के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी करवा दिया।

Youtuber Bobby Kataria चल रहा है फरार

Youtuber Bobby Kataria

Youtuber Bobby Kataria पर जब से कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ तब से ही वह लगातार फरार चल रहा है। पुलिस ने Bobby Kataria को कई नोटिस भी दिये लेकिन वह अपना पक्ष रखने कोतवाली नहीं पहुंचा। इसके साथ पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस ने एक टीम को Bobby Kataria की दबिश को भेजा था लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने 10 सितंबर को उसके खिलाफ कोर्ट की जरिए कुर्की का नोटिस जारी किया।

पेश नहीं हुआ तो होगी कुर्की की कार्रवाई

Youtuber Bobby Kataria
Youtuber Bobby Kataria

Youtuber Bobby Kataria ने जिस तरह से सड़क में ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने का वीडियो बनाया और बाद में उत्तराखंड पुलिस को भी धमकी दी। जिसके बाद खुद डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी देहरादून को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। अब दून पुलिस द्वारा कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद अगर एक महीने में बॉबी कटारिया पुलिस के सामने पेश नहीं होता है तो उसके गुरुग्राम स्थित घर की कुर्की कर दी जायेगी।

ये भी पढ़ें…

Scholarship Scam Uttarakhand: शासन ने दी अनुमति, 500 करोड़ के गबन में इन 7 अफसरों पर चलेगा अभियोग