शहीद स्थल पर युवाओं का प्रदर्शन आज भी जारी, कई हुए गिरफ्तार

0
199
Youth protested in Dehradun

Uttarakhand Devbhoomi Desk: राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवाओं का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। पथराव और उपद्रव के (Youth protested in Dehradun) आरोप में जेल गए आंदोलनकारियों के बाहर आने के बाद भी युवा शहीद स्थल पर धरने से नहीं उठे। वहीं इस दौरान कांग्रेसियों ने भी जोरदोर हंगामा किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें:
Auli Skiing festival 2023
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबारियों को लगा बड़ा झटका! ये है कारण

Youth protested in Dehradun: पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

बता दें कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग (Youth protested in Dehradun) को लेकर युवाओं लगातार का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान सचिवालय कूच करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा रोका गया। जिसके बाद पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि पथराव और उपद्रव के आरोप में जेल में बंद बॉबी पंवार समेत सभी युवाओं को बीते दिन कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले 11 फरवरी को छह युवाओं की जमानत मिली थी।

ये भी पढ़ें:
Pantnagar University Convocation 2023
पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुँचे अजीत डोभाल, छात्र हुए उत्साहित

इन शर्तों पर दी गई जमानत

– आरोपी किसी भी तरह के उग्र आंदोलन में भाग नहीं ले सकेंगे।

– किसी को धमकाएंगे नहीं।

– किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com