अब ये कांग्रेस नेता मतगणना से पहले कर रहे सरकार बनाने का दावा…

0
121

बोले, 10 मार्च को 48 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी कांग्रेस पार्टी

लालकुआं (योगेश दुम्का): नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने प्रदेश में अपनी पार्टी की जीत दावा करते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया और आगामी 10 मार्च को कांग्रेस को करीब 48 सीटों पर विजयी मिलेगी। जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत होने पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा और उनका निर्णय सबको स्वीकार्य होगा।

यहा एक निजी कार्यक्रम में लालकुआं पहुंचे कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 10 मार्च को कांग्रेस को 48 सीटों पर विजयी मिलेगी। उन्होंने भाजपा कि डबल इंजन सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पिछले पांच साल उत्तराखंड के लिए बहुत कष्ट वाले रहे हैं। जनता बदलाव चहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है तथा इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिला है जिसके बल पर प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनने जा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

devbhoomi

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल किसान, मजदूर युवा व व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान रहा। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की बयार चली है तथा इस बार मार्च में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी यह उन्हें उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आपस में लड़ रहे हैं। इससे पता चलता है कि वह अपनी हार मान चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दूर-दूर तक भी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।