इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, भाई शनिदेव करेंगे बहन यमुना को विदा

0
332
devbhoomi

उत्तरकाशी (विनीत कंसवाल): दो साल तक कोरोना के कारण बाधित रहे चारधाम यात्रा इस बार सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है। आज यमुनोत्री धाम के कपाट की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इससे पहले सभी धामों के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित हो चुकी है। चारधाम में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 3 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा।

devbhoomi

uttarakhand news

आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की का मुहूर्त तय किया गया। आज गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में यमुनोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों की बैठक हुई, जिसमें यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निश्चित किया गया। इसके अनुसार आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 8.30 बजे मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां यमुना की डोली को विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।