यहां के लोगों ने फूंका सीएम धामी का पुतला, क्या है वजह?

0
152

कर्णप्रयाग।(संवाददाता- पुष्कर सिंह नेगी): एक ओर कोरोना के बढ़ते आंकड़े और दूसरी तरफ ओमिक्रोन का ख़ौफ़ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी बीमारी के बीच जहां हमारी स्वास्थ्य सुविधांए दुरस्त होनी चाहिए थी, वहीं पहाड़ो में अस्पताल बिन डॉक्टरों के रेफर सेंटर बने हुए है। इसी बीच कर्णप्रयाग अस्पताल से दो विशेषज्ञ डॉक्टरो के तबादले हो गए हैं। डॉक्टरों के स्थानांतरण को रोकने के लिए आज स्थानीय लोगों ने कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

चीन के वुहान से पूरी दुनिया मे फैला कोरोना वायरस थमने का नाम ही नही ले रहा है। कोरोना और ओमिक्रोन के ताजा आंकड़े सामने आने पर डब्लूएचओ भी घबराया हुआ है कि आने वाले दिनों में क्या हालात होंगे। इतनी बड़ी महामारी के बीच जहां हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरस्थ होनी चाहिए थी वहीं पहाड़ो में जनता बिन डाक्टरों के खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में डॉक्टरों के खाली पद इतना कुछ बताने को काफी है कि आखिर हमारी सरकार को हमारी कितनी चिंता है। मौजूदा समय मे कर्णप्रयाग अस्पताल से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले होने पर आज स्थानीय लोगों ने कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में धामी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि आखिर सरकार चाहती क्या है। लोगों ने कहा कि यह जनता के साथ खिलवाड़ नही तो क्या है। यदि विशेषज्ञ डाक्टरों के बदले दूसरे विशेषज्ञ डॉकटर नहीं भेजे गए तो आंदोलन जारी रखा जाएगा।

उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग से लगातार हो रहे डॉक्टरों के स्थानांतरण से परेशान लोगों का कहना है कि देश में बीमारी बढ़ती जा रही है और हमारे अस्पताल खाली हो रहे है। युवा देश और युवा प्रदेश का नारा देने वाली इस सरकार को आगामी 2022 के चुनावों में जनता सबक सिखाएगी।

दिनों दिन बढ़ रही बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगो पर पड़ रहा है। डॉक्टरों के अभाव में खाली होते अस्पतालों की सबसे अधिक चिंता सीनियर सिटीजन को हो रही है। स्थानीय निवासी भुवन नौटियाल ने कहा कि ओमिक्रोन और बढ़ते कोरोना के मामलों से हम चिंतित है। जब डॉक्टर ही नही होंगे तो हमारी रक्षा करेगा कौन। इसलिए यहां डॉक्टर भेजे जाने चाहिए नही तो हम आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews