WTC POINTS TABLE: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली गई। भारत ने पहला मुकाबला चेन्नई में जीता, जहां उन्होंने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इसके बाद कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

WTC POINTS TABLE: जीतने होंगे भारत को इतने मुकाबले
कानपुर टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम के अंक बढ़कर 98 हो गए और उसका पीसीटी 74.24 हो गया। अब टीम इंडिया को WTC के इस चक्र में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 8 टेस्ट खेलने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भारत में खेली जाएगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना है। किसी अन्य टीम पर निर्भर रहे बिना फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को कम से कम चार जीत और दो ड्रॉ की आवश्यकता होगी। अगर हार या ड्रॉ की वजह से भारत को अंक गंवाने पड़ते हैं, तो समीकरण बदल सकता है।
ये भी पढिए- भारत ने 95 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीता टेस्ट मैच, सीरीज 2-0 से अपने नाम की

WTC POINTS TABLE: ये हैं पॉइंट्स टेबल का हाल
WTC 2025 में भारत का अंक प्रतिशत 74.24 हो गया है। इस शानदार प्रदर्शन उन्हें अंक तालिका में भारतीय टीम को शीर्ष पर पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश को भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है। उनका अंक प्रतिशत अब 34.38 रह गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है और उनका अंक प्रतिशत 62.50 है। श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनका अंक प्रतिशत 55.56 हो गया है। इंग्लैंड चौथे, दक्षिण अफ्रीका पांचवें, न्यूजीलैंड छठे, पाकिस्तान की टीम का अंक प्रतिशत 19.05 रह गया है, जिसके कारण वे अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

