HomeEducationआज मनाया जा रहा है वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे, इन्हें समर्पित है आज...

आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे, इन्हें समर्पित है आज का खास दिन

WORLD STUDENTS DAY: हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व भर में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उनके शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान ने उन्हें छात्रों के लिए महान प्रेरणास्रोत बना दिया है। वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे खास इसलिए मनाया जाता है, ताकि उनके विचार और प्रेरणा का प्रसार हो सके।

WORLD STUDENTS DAY
WORLD STUDENTS DAY

WORLD STUDENTS DAY की शुरुआत और कारण

वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे की शुरुआत 2010 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। यह पहल डॉ. कलाम की 79वीं जयंती के अवसर पर की गई और तब से हर साल 15 अक्टूबर को इस दिन को विशेष रूप से छात्रों को समर्पित कर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रेरित करना और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। ठीक वैसे ही जैसे डॉ. कलाम ने अपने जीवन को छात्रों और युवा पीढ़ी के भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित किया था। उनका मानना था कि छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनाने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

WORLD STUDENTS DAY
WORLD STUDENTS DAY

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित था

डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल रहा है। उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की और इसके बाद भारत के अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में भारत ने मिसाइल तकनीक में बड़ी प्रगति की, जिसके चलते उन्हें “मिसाइलमैन” के नाम से जाना जाने लगा।

WORLD STUDENTS DAY
WORLD STUDENTS DAY

1992 से 1999 तक डॉ. कलाम ने प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया और डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के सचिव पद पर भी रहे। उनके निर्देशन में भारत ने कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल कीं। 2002 में, वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में पहचान बनाई। 2007 में उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल समाप्त हुआ, लेकिन इसके बाद भी वे शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे।

ये भी पढिए-

CHEMISTRY NOBEL PRIZE 2024
CHEMISTRY NOBEL PRIZE 2024

केमिस्ट्री के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को मिलेगा 2024 का नोबेल पुरस्कार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular