WORLD AYURVEDA CONGRESS 2024: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 12 से 15 दिसंबर 2024 के बीच 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन देहरादून के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में किया जाएगा और इसमें 40 से अधिक देशों के विशेषज्ञों सहित 6,000 से अधिक डेलीगेट्स के भाग लेने की संभावना है। इस चार दिवसीय सम्मेलन में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक मंच पर प्रमोट किया जाएगा। सम्मेलन में 900 से ज्यादा पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे और 150 से अधिक विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे।

WORLD AYURVEDA CONGRESS 2024: पहली बार उत्तराखंड में हो रहा है आयोजन
10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में इस महत्वपूर्ण आयोजन का होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन से प्रदेश के आयुष और अन्य पारंपरिक दवा निर्माताओं को लाभ मिलेगा और परंपरागत चिकित्सा के बारे में जागरूकता भी बढ़ेगी।

मुफ्त आयुष क्लीनिक भी लगेगा

स्मार्ट मीटर की मिलेगी हर जानकारी, UPCL ने जारी किया टोल फ्री नंबर
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

