HomeLatest Newsसीएम धामी ने दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त शासन की शपथ, जन जागरुकता कार्यक्रम...

सीएम धामी ने दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त शासन की शपथ, जन जागरुकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सोमवार से प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई और सभी विभागों से इस अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने का आह्वान किया।

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025
VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025: जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य गठन के बाद से सतर्कता विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पिछले तीन वर्षों में विभाग ने 78 भ्रष्टाचारियों और अन्य 27 से अधिक मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी।

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025: राज्य में टोल फ्री नंबर 1064 संचालित किया जा रहा

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में टोल फ्री नंबर 1064 संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में इस हेल्पलाइन पर करीब 10,000 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 62 मामलों में ट्रैप कार्रवाई और 4 मामलों में खुली जांच की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है और हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी विभागों और उनके सचिवों, प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025
VIGILANCE AWARENESS WEEK 2025

उन्होंने कहा कि शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी कार्रवाई अब तक हुई है, उसे और आगे बढ़ाया जाएगा और इसे एक सतत अभियान के रूप में चलाया जाएगा। सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेशन, सचिवगण और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़िए-

SHAURYA DIWAS 2025
SHAURYA DIWAS 2025

शौर्य दिवस पर वीरों को किया गया नमन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular