VICTOR AMBROS: वर्ष 2024 के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में NOBEL PRIZE की घोषणा हो गई है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और GARY RUVKUN को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने ये घोषणा की है। एम्ब्रोस और रुवकुन को यह पुरस्कार माइक्रोआरएनए की खोज के लिए दिया गया है। पिछले वर्ष चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया था, जिनकी खोज ने कोविड-19 वैक्सीन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस वर्ष का पुरस्कार भी चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है, जो मानव जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।

VICTOR AMBROS और GARY RUVKUN ने की है ये खोज
माइक्रोआरएनए एक छोटा अणु है जो जीन की अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में एक समान जीनोम होता है, फिर भी विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं होती हैं, जैसे मांसपेशी और तंत्रिका कोशिकाएं। यह विभेदन जीन रेगुलेशन के कारण होता है, जो सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कोशिका केवल उन जीनों को सक्रिय करे जिनकी उसे आवश्यकता होती है। माइक्रोआरएनए की खोज ने इस जीन रेगुलेशन के एक नए आयाम को उजागर किया है। यह खोज जीवों के विकास और उनके कार्य करने के तरीके को समझने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शैलजा पाईक बनीं मैकआर्थर फेलोशिप प्राप्त करने वाली पहली दलित महिला
जानिए नोबेल पुरस्कार के बारे में
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक और उद्योगपति थे। उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था। NOBEL PRIZE पहली बार 1901 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में दिया जाता है। शांति का पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में और बाकी पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में दिए जाते हैं। अक्टूबर में इनकी घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

