घर में इन पेड़ों को लगाया तो आप भी हो सकते हैं बर्बाद

0
531
Vastu Tips
Vastu Tips

Vastu Tips: क्यों नहीं लगाने चाहिए घर में ये 6 पेड़?

Vastu Tips: पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और साथ ही हमारे आस पास सकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करते हैं लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि यदि आप अपने घरों में या फिर उसके आसपास कुछ पौधे लगाते हैं जो आपको बर्बाद कर सकते हैं तो, ये बिलकुल सच है कि आपके घरों में मौजूद कुछ पेड़ पौधे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं वहीं कुछ पेड़ पौधे आपके लिए अशुभ भी साबित होते हैं जो की आपके घरों में और आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।

वास्तु (Vastu Tips) में जिस प्रकार उन पेड़ पौधों का जिक्र है जो सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं उसी प्रकार उन पेड़ पौधों का भी जिक्र है जो नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। ऐसे पेड़ों को घर में लगाने से धन और स्वास्थ से संबंधित समस्याएं होती है।

Vastu Tips: बेर का पेड़

आप में से कई लोगों को बेर पसंद होंगे और इसी कारण लोग अपने घरों में बेर के पेड़ लगाते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बेर का पेड़ घर में लगाने से आपके घर में परेशानियों का भूचाल आ सकता है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के मुताबिक घरों में कांटेदार पेड़ नहीं होने चाहिए और बेर का पेड़ कांटों से भरा होता है, जिस वजह से आपके घर में नकारात्मक ऊर्ज का वास हो सकता है। अगर आप अपने घर में बेर का पेड़ लगाते हैं तो इससे आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

Vastu Tips: पीपल का पेड़

दूसरा पेड़ जो आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए वो है पीपल का पेड़। अब आप में से कई लोग बोलेंगे कि ये तो सभी को मालूम है कि पीपल का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए, लेकिन आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में पीपल का पेड़ नहीं लगाता लेकिन कई बार बरसात के मौसम में अपने आप ही पीपल का पेड़ उग जाता है और कई बार लोग इस पेड़ को लगे रहने देते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है।

अगर आपके घर में गलती से पीपल का पेड़ उग जाए तो उसे काटना नहीं चाहिए बल्की उसे वहां से निकाल कर या तो किसी मंदिर में लगा देना चाहिए या फिर किसी पवित्र स्थान में लगा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:
Dream Interpretation
सपने में मृत परिजन को देखने का क्या होता है मतलब?

Vastu Tips: खजूर का पेड़

अक्सर आपने कई लोगों को अपने घरों में खजूर का पेड़ लगाए देखा होगा। कई लोग इसे सजावटी तौर पर लगाते हैं, वहीं कई लोग इसे सजावट और फल दोनों के लिए लगाते हैं लेकिन आपको बता दें कि खजूर का पेड़ घर में लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा आती है और साथ ही घर में आर्धिक परेशानियां भी होती है।  

Vastu Tips: केले और नींबू का पेड़

कई लोग अपने घरों में केले और नींबू के पेड़ लगाते हैं जो उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। लोग इन पेड़ों को फलों के लिए जरूर लगाते हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर आप अपने घर में केले या फिर नींबू का पेड़ लगाते हैं तो इससे घर का मालिक कभी तरक्की नहीं कर पाता।   

Vastu Tips: इमली का पेड़   

वास्तु (Vastu Tips) के मुताबिक घर के अंदर कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप अपने घर में इमली का पेड़ लगाते हैं तो इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है और साथ ही आपके घर पर बुरी नजर भी लग सकती है।

अगर किसी के घर में इलमी का पेड़ मौजूद है तो ऐसे में घर में रहने वाले सभी सदस्य अक्सर बीमार पड़े रहते हैं और साथ ही आपका पूरा घर नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।    

तो वास्तु (Vastu Tips) के मुताबिक ये थे वो 6 पेड़ जिन्हें घर में लगाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, घर में आर्थिक परेशानियां आती है, परिवार के सदस्यों को स्वाथ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो भूलकर भी अब अपने घरों में इन पेड़ों को न लगाएं नहीं तो आपको भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।   

ये भी पढ़ें:
Kal Bhairav Temple
इस मंदिर में भगवान खुद करते हैं मदिरा का सेवन

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com