UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में 8 दिसंबर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की भी संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 दिसंबर की शाम से मौसम में बदलाव आना शुरू होगा और 9 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी।

UTTARAKHAND WEATHER: 10 दिसंबर के बाद मौसम फिर से शुष्क
मौसम में बदलाव के कारण 10 दिसंबर के बाद राज्य में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा, लेकिन तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में जहां ठंड बढ़ सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए ठंड से बचाव के उपाय किए जाने चाहिए। 8 और 9 दिसंबर को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर जैसे जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है।

ग्रीन गेम्स की थीम पर होगा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

