HomeLatest Newsउत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी,...

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आज भी अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मानसून आधिकारिक रूप से विदा हो चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अब भी बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 अक्टूबर की शाम को देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से तत्काल राहत मिली। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में हुई बारिश से तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: कई जिलों में आज भी अलर्ट

विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में मध्यम से तेज वर्षा की चेतावनी दी है। गरज-चमक के साथ होने वाली इस बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और तेज वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। बारिश के दौरान हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और वर्षा की संभावना 60 से 70 प्रतिशत तक बताई गई है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। 3 अक्टूबर को सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश के आसार हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी बारिश का असर देखा जा रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश जारी है और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में भी हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़िए-

CHAR DHAM YATRA 2025
CHARDHAM YATRA 2025

चारधाम यात्रा अंतिम चरण में, इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular