HomeLatest Newsवीकेंड पर उत्तराखंड घूमने का है प्लान? पहले जान लीजिए कैसा रहेगा...

वीकेंड पर उत्तराखंड घूमने का है प्लान? पहले जान लीजिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहने की जानकारी दी है। खासकर 26 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत अन्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

UTTARAKHAND WEATHER
UTTARAKHAND WEATHER

UTTARAKHAND WEATHER: तापमान में कुछ परिवर्तन नहीं

मौजूदा स्थिति के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश के कारण 26 और 27 अप्रैल को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अप्रैल की शुरुआत से ही राज्य के मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया है। 22 अप्रैल को देहरादून का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा होकर 37 डिग्री तक पहुंच गया था और रातों में भी गर्मी बनी हुई है जिससे लोगों की नींद में खलल पड़ा है।

UTTARAKHAND WEATHER
UTTARAKHAND WEATHER

पिछले सप्ताह 20 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मौसम को कुछ ठंडा जरूर किया था। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर भी साफ देखा जा सकता है। तेज गर्मी और उमस ने खासकर मैदानी इलाकों में लोगों को काफी परेशान किया है। कृषि और पर्यटन पर भी मौसम का असर पड़ा है। कुमाऊं क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है जिससे किसान चिंता में हैं। वहीं मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मौसम खराब रहने के कारण पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढिए-

CM DHAMI
CM DHAMI

उत्तराखंड में संस्कृत को मिलेगा बढ़ावा, सीएम धामी ने दिए रोजगार, शिक्षा और सम्मान से जोड़ने के निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular