UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में ठंड का असर तेज हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पहाड़ों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में 6 इंच तक नई बर्फ जमा हो चुकी है, जिससे तापमान माइनस 11 डिग्री तक गिर गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हो गया है।

UTTARAKHAND WEATHER: स्कूलों में अवकाश घोषित
WhatsApp Group
Join Now



