HomeLatest Newsनए साल के पहले दिन नीती घाटी में हुई सीजन की पहली...

नए साल के पहले दिन नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026: उत्तराखंड में नए साल 2026 का आगाज मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ हुआ है। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली और नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। भारत-चीन सीमा (तिब्बत बॉर्डर) से सटी नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में घने कोहरे और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 2 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026: आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 2 जनवरी को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके विपरीत, मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाकों में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से ठंड में और इजाफा हो गया है।

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026
UTTARAKHAND SNOWFALL 2026

शुष्क मौसम से बढ़ रहा था जंगली जानवरों और खेती का संकट

बीते दिनों बारिश और बर्फबारी न होने से केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि खेती और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा था। बारिश न होने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही थीं, जिससे किसान काफी निराश थे। इसके अलावा, शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा भी मंडरा रहा था। सबसे चिंताजनक स्थिति यह थी कि पहाड़ों पर ठंड और पानी की कमी के चलते भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे थे। उत्तराखंड के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की दस्तक लगातार देखी जा रही थी।

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026
UTTARAKHAND SNOWFALL 2026

देहरादून की हवा हुई जहरीली, कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार

राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। देहरादून की हवा ‘जहरीली’ बनी हुई है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 176 दर्ज किया गया है। हालांकि, यह एक दिन पहले के 250 AQI के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। (UTTARAKHAND SNOWFALL 2026)

कड़ाके की ठंड: पंतनगर में 3.4 डिग्री पहुंचा पारा

बीते दिन यानी 1 जनवरी को दर्ज किए गए तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी क्षेत्र पंतनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहा। वहीं, पहाड़ी स्टेशन मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और टिहरी में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।(UTTARAKHAND SNOWFALL 2026)

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026
UTTARAKHAND SNOWFALL 2026

UTTARAKHAND SNOWFALL 2026: आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 3 और 4 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 5 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसके तुरंत बाद 6 और 7 जनवरी को मौसम फिर से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 5 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की चेतावनी दी है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND NEW ROADWAYS BUSES
UTTARAKHAND NEW ROADWAYS BUSES

नए साल पर उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में ईजाफा, सीएम धामी ने 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular