सीएम धामी ने 10 साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

0
341
UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024
UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: देहरादून में आयोजित हुए उत्तराखंड भाषा संस्थान के UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024 समारोह में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में सीएम धामी मुख्य अथिति के तौर पर सम्मिलित हुए। सीएम धामी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर सीएम धामी द्वारा विभिन्न भाषाओं की मिश्रण पुस्तिका तराण का भी विमोचन किया गया।

UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024
UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024

UTTARAKHAND SAHITYA GAURAV SAMMAN 2024:इन्हें किया गया सम्मानित

बता दें कि उत्तराखंड भाषा संस्थान ने वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा करते हुए 10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना। सम्मान इस प्रकार से है-

  • दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव सम्मान-  प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही
  • कथा साहित्य के लिए शैलेश मटियानी सम्मान-डॉ. सुशील उपाध्याय
  • कुमाऊंनी लोक साहित्य में दीर्घकालिक साहित्य सृजन के लिए गुमानी पंत पुरस्कार- देवकीनंदन भट्ट मयंक
  • साहित्य की मासिक, त्रैमासिक पत्रिकाओं के लिए भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार- गणेश खुगशाल गणी
  • गढ़वाली लोक साहित्य में दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए भजन सिंह सिंह पुरस्कार- गिरीश सुंदरियाल
  • कुमाऊंनी एवं गढ़वाली में भिन्न बोलियों एवं उप बोलियों में दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए गोविंद चातक पुरस्कार- डॉ. सुरेश ममगाई
  • उर्दू साहित्य में दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार- केए खान
  • पंजाबी साहित्य दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए शिक्षक पूर्ण सिंह पुरस्कार- प्रेम साहिल
  • महाकाव्य, खंड काव्य एवं काव्य रचना के लिए महादेवी वर्मा पुरस्कार- प्रो. शैलेय
  • गद्य विद्या के लिए डाॅ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार- डाॅ. ललित मोहन पंत

ये भी पढिए-

GEETA UNIYAL PASSES AWAY
GEETA UNIYAL PASSES AWAY

उत्तराखंड की प्रसिद्ध कलाकार गीता उनियाल का कैंसर की वजह से निधन

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज